{"_id":"5ab6966f4f1c1b8c778b7977","slug":"171521915503-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा जिला पंचायत हरिद्वार का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा जिला पंचायत हरिद्वार का मामला
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
जिला पंचायत हरिद्वार का पूरा मामला मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया। शुक्रवार को हुए प्रकरण पर शासन ने रिपोर्ट तलब की है ।
शुक्रवार को विधायक कुंवर प्रणव सिंह जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे और अपर मुख्य अधिकारी आरकेएन त्रिपाठी को बंधक बनाकर उनसे नोट सीट पर हस्ताक्षर कराए। तीनों सदस्यों ने नोट सीट के साथ चैकों पर हस्ताक्षर किए। अपर मुख्य अधिकारी से चैकों पर भी जबरन हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की थी। अपर मुख्य अधिकारी आरकेएन त्रिपाठी ने रोशनाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी दीपक रावत को पूरे मामले से अवगत कराया। डीएम ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का मामला पाया और शासन को अवगत कराया। जिस पर अपर मुख्य अधिकारी को शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाया गया। वहीं दूसरी ओर शनिवार को जिला पंचायत में अध्यक्ष समेत कई सदस्य पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, सुखविंदर कौर, भूप सिंह, विजयपाल सिंह आदि ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। जिन्होंने विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा अधिकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर निंदा की।
----------------
अध्यक्ष से मांगा प्रमुख सचिव ने जवाब, नोटिस जारी
प्रमुख सचिव मनीषा पंवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी को दुकान आवंटन के मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस के संदर्भ में जिलाधिकारी दीपक रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रमुख सचिव की ओर से जारी नोटिस के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष को सात दिन के अंदर अपना पक्ष जारी रखने को निर्देश जारी हुए है। उन्होंने बताया कि नोटिस को अध्यक्ष को तामिल कराने की जिम्मेदारी डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी को दी है।
-------------------
वीडियो डिलीट कराने की विधायक की निंदा की
शुक्रवार को जिला पंचायत में जो घटनाक्रम हुआ उसका वहां मौजूद एक मीडियाकर्मी वीडियो बनाने लगा। जिसे चैंपियन के निजी सुरक्षा कर्मियों ने देख लिया और गन के प्वाइंट पर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। अपने को गन प्वांइट पर घिरते देख मीडियाकर्मी ने वीडियो डिलीट की और सुरक्षाकर्मियों ने पूरी तरह से संतुष्ट किए। हालांकि बाद में विधायक और उनकी पत्नी ने मीडियाकर्मी से माफी मांग ली थी। विधायक की मौजूदगी में हुए इस कृत्य की निंदा हरिद्वार के व्यापारियों ने की है। चंद्राचार्य चौक पर हुई बैठक में मृदुल कौशिक, संजीव चौधरी, सुनील सेठी, राम विशाल देव, अरशद ख्वाजा, अनुज सिंह, अशोक शर्मा, अभिषेक गौड़, सचिन बैनीवाल, सचिन चौधरी, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी आदि शामिल हुए।