{"_id":"5aabfc824f1c1bc4758b5b4c","slug":"171521220738-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी में फीस वृद्घि करने के विरोध में भेल यूनियनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी में फीस वृद्घि करने के विरोध में भेल यूनियनों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल मजदूर यूनियनों ने केंद्रीय विद्यालय में फीस बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने फीस वृद्धि वापस नहीं लेने पर शिक्षण कार्य नहीं होने देने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को भेल के फाउंड्री गेट पर यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि कम फीस और बेहतर शैक्षिक माहौल से वे बच्चों को पढ़ाने केंद्रीय विद्यालय में भेजते हैं। अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर फीस बढ़ाकर अभिभावकों का उत्पीड़न करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेमचंद्र सिमरा ने कहा कि प्रबंधन की ओर से फीस में कई गुना बढ़ोत्तरी प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ाने के फैसला वापस नहीं लेने तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश श्रीवास्तव और संचालन राजवीर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर सौरभ त्यागी, करन सिंह नायक आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान विकास सिंह, संदीप प्रजापति, संदीप चौधरी, फूल सिंह, नागेश पटेल, नीशू कुमार, कुंवरपाल, पवन कश्यप, रितेश, अशोक, एके शर्मा, सचिन शर्मा, अश्वनि चौहान, रविंद्र चौहान, चंद्रशेखर, नईम, मेहर सिंह, अरविंद, चंद्रभूषण, घनश्याम, रविकश्यप, पारितोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
हैंडपंप ठीक होने से दूर हुई पेयजल किल्लत
हरिद्वार। लालपुल मंदिर के पास दो माह से खराब हैंडपंप के ठीक होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की। शुक्रवार को ज्वालापुर पीठ बाजार के रोशन लाल ने बताया कि पिछले दो माह से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। पेयजल निगम ने हैंडपंप ठीक कर राहत पहुंचाई है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन