फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   17 policemen of the district including SP were honored

Haridwar News: एसपी सहित जिले के 17 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Sun, 17 Aug 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
17 policemen of the district including SP were honored
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसपी सिटी और एसपी देहात सहित जिले के 17 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया गया है। विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड एसपी सिटी पंकज गैरोला और आरक्षी गिरीश चंद्र सती और मुख्य आरक्षी फिरोज खान को सम्मान मिला।

वहीं सेवा के आधार पर निरीक्षक सीपीयू हितेश कुमार को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से नवाजा गया। विशिष्ट कार्य के लिए एसपी ट्रैफिक/क्राइम जितेंद्र मेहरा, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर नताशा सिंह, एएसआई मनोज शर्मा, मुख्य आरक्षी विजय राणा, कृपाराम चौहान, गीतम सिंह, राकेश राणा और 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले पुलिस खिलाड़ी मुख्य आरक्षी विरेंद्र सिंह को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed