{"_id":"5cb22314bdec2213f6784d95","slug":"161555178260-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम का अभिषेक कर विश्व कल्याण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम का अभिषेक कर विश्व कल्याण का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
सनातन धर्म, संस्कृति और सामाजिक मर्यादा के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए संकल्पित श्रीरामलीला कमेटी ने संतों के सानिध्य में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्रीरामलीला भवन में भजन और कीर्तन के साथ ही पंचामृत से भगवान राम का अभिषेक कर विश्व कल्याण के लिए मर्यादित आचरण वाले समाज निर्माण का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि ने कहा कि भगवान राम ब्रह्मांड की अदृश्य शक्ति हैं, जो विश्व का कल्याण करने के लिए प्रत्येक जीवात्मा में समाहित होकर उसे सत्कर्म की प्रेरणा देते हैं। जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी ने कहा कि सनातन धर्म समाज के लिए प्रेरणादायी पर्वों का गुलदस्ता है, जिसका धर्म के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। नौ दिन की व्रत साधना और नवमी तिथि पर भगवान जन्मोत्सव से समाज में जिस नई ऊर्जा और कार्य संस्कृति का समावेश होता है। श्रीरामलीला कमेटी के उच्च सदन संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष गंगा शरण मददगार ने कहा कि श्रीरामलीला कमेटी पर संत और समाज दोनों की असीम कृपा है, जो हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सेवा करने की सामर्थ्य प्रदान करती है। इससे पूर्व भजन, कीर्तन तथा पूजन कर रामलीला परिवार ने पंचपुरी के गणमान्य नागरिकों के साथ एक दूसरे को श्रीराम जन्म की बधाइयां दीं। इस मौके पर गंगाशरण मददगार, कृष्णमूर्ति भट्ट, रविकांत अग्रवाल, महाराज कृष्ण सेठ, भगवत शर्मा मुन्ना, सुनील भसीन, डां.संदीप कपूर, विनय सिंघल, रविंद्र अग्रवाल, राकेश गोयल, कन्हैया खेवड़िया, राहुल वशिष्ठ, देवेंद्र चड्ढा, डा.रमेश खन्ना तथा दीपक आनंद आदि शामिल हुए।
श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा सोमवार को
कमेटी के प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि 15 अप्रैल को श्रीरामलीला भवन से श्रीराम के जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।