फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार पुलिस ने डीएम के आदेश भी ठेंगे पर

हरिद्वार पुलिस ने डीएम के आदेश भी ठेंगे पर

Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार पुलिस ने डीएम के आदेश भी ठेंगे पर
हरिद्वार। संपत्ति की रजिस्ट्री करने के बावजूद भी कब्जा करके बैठे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के जिलाधिकारी के आदेश को हरिद्वार पुलिस ने ठेंगे पर रख दिया है। तीन दिन गुजरने के बाद भी पीड़ित पक्ष की तरफ से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है इधर पीड़ित पक्ष की माने तो वे लिखित में शिकायत दे चुके है।
विज्ञापन

दिल्ली के रहने वाले गुरमीत सिंह ने जिलाधिकारी दीपक रावत को जनता दरबार में बताया था कि उन्होंने बिल्वकेश्वर कालोनी में गोल्डन बाबा की कोठी खरीदी थी और बाकायदा रजिस्ट्री भी करा ली थी। आरोप था कि गोल्डन बाबा रजिस्ट्री के बाद भी जबरन कोठी पर कब्जा किए हुए है। जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए गोल्डन बाबा के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए थे। तीन दिन गुजरने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। चर्चा है कि एक पुलिस अफसर के दबाव में डीएम के आदेश ताक पर रख दिए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। वहीं पीड़ित ने बताया कि उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र उच्च अधिकारियों से लेकर हरिद्वार कोतवाली पुलिस को दिया हुआ है। इस संबंध में पूछने पर सीओ सिटी परीक्षित कुमार ने बताया कि वे मामले का संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed