फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ग्रांड मास्टर ऑफ योगा प्रतियोगिता में छाए देसंविवि के विद्यार्थी

ग्रांड मास्टर ऑफ योगा प्रतियोगिता में छाए देसंविवि के विद्यार्थी

Thu, 10 May 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ग्रांड मास्टर ऑफ योगा प्रतियोगिता में छाए देसंविवि के विद्यार्थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित ग्रांड मास्टर ऑफ योगा प्रतियोगिता में 13 राज्यों के 65 प्रतिभागियों को पछाडकर देसंविवि के छात्र रूपेश कुमार प्रथम रहे। जबकि श्वेता मलिक तृतीय रहीं। यह पहला मौका है जब ग्रांड मास्टर ऑफ योगा प्रतियोगिता में देसंविवि ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर रहे रुपेश कुमार को एक लाख एक हजार रुपये तथा तृतीय रहीं श्वेता मलिक को तीस हजार रुपये का चेक देकर नमो गंगा ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता से लौटे विद्यार्थियों ने देसंविवि के कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या एवं संरक्षिका शैलदीदी से भेंटकर आशीर्वाद लिया। विवि के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के वातावरण से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा जीवन के हर आयाम को उच्च बनाती है। योगा विभागाध्यक्ष डा. सुरेश वर्णवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम नमो गंगा ट्रस्ट एवं ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से कराया गया था।
विज्ञापन

योग विभाग के कोच डा. राकेश वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार चरण में हुई। पहले चरण में योग प्रदर्शन, दूसरे में योग पर भाषण, तीसरे में योग सहित विभिन्न आर्ष ग्रंथों पर साक्षात्कार एवं अंतिम चरण में पुन: योग के कठिन आसनों का प्रदर्शन रहा। इन सभी में विवि के रूपेश कुमार व श्वेता मलिक ने धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लौटने पर विवि प्रशासन ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed