{"_id":"0fe49b10ed7ab08f9b362f10af52dce3","slug":"16-voters-have-medical-tests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 मतदाताओं का होगा मेडिकल टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 मतदाताओं का होगा मेडिकल टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। हलवाखेड़ी ग्राम पंचायत में 16 मतदाताओं के मेडिकल टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने उक्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। पंचायत चुनाव की आहट मिलते ही अपने समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने की होड़ लग गई है। इस क्रम में 16 नाबालिगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस आशय की शिकायत के बाद सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कलियर विधानसभा क्षेत्र के हलवाहेड़ी गांव में मतदाता सूची में भारी अनियमितता की गई है। इसमें तमाम ऐसे लोगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जो वर्षों से यहां रहते ही नहीं या फिर विवाहिता हैं, जिनका ससुराल की मतदाता सूची में भी नाम दर्ज है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें 16 नाबालिग भी शामिल हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने नाराजगी जताई कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले में इससे पहले भी नाबालिगों के मेडिकल परीक्षण की मांग की जा रही थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में सोमवार को शिकायत के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने मेडिकल के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि मामला राजनीतिक होने के कारण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।