{"_id":"5d2232d48ebc3e6c9d3b3b39","slug":"156252229718-haridwar-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ पुरोहित महासभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ पुरोहित महासभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Mon, 08 Jul 2019 10:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार पर अन्य धर्मों के तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए हिंदुओं के मंदिरों को जबरन अधिग्रहण कर वहां श्राइन बोर्ड गठित करने को लेकर महासभा ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
हरिद्वार में रविवार को संपन्न हुई अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर हिंदुओं के तीर्थों को निशाना बना रही है। एक खास एजेंडे के तहत आरएसएस के कार्यकर्ताओं को मंदिरों पर काबिज कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो मस्जिदों का अधिग्रहण किया जा रहा है न ही गुरुद्वारे और चर्च छेड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
केवल मंदिरों को ही निशाना बनाकर उनका अधिग्रहण करते हुए वहां श्राइन बोर्ड का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि हिंदू हितों की रक्षा करने का दम भरने वाली मोदी सरकार तीर्थों और मठ मंदिरों का संरक्षण करेगी लेकिन गुजरात में हाल ही में ऐसे मंदिरों जहां 10 से ज्यादा लोग काम करते हैं उनका ऑडिट कराने का आदेश करके मोदी सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा की धारा को स्कैप चैनल घोषित करनपे वाले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के निर्णय को हिंदुओं का अपमान बताते हुए महेश पाठक ने कहा कि यह दुनिया के करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों का अपमान है। भाजपा सरकार को इस आदेश को तत्काल वापस लेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस संबंध में उन्होंने श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों से भी आंदोलन की रणनीति बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जन भावनाओं पर विफल साबित हो रही है और यदि इसी तरह उपेक्षा और उत्पीड़न आत्मक रवैया अपनाया जाता रहा तो सरकार के खिलाफ आंदोलन करके भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा।
महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने कहा कि अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने वर्ष 2021 में कुंभ में होने वाले अखाड़ों की तरह ही तीर्थ पुरोहितों को भी सुख सुविधाएं और प्रमुख स्थानों पर भू आवंटन करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि संतों के साथ ही तीर्थ पुरोहित भी कुंभ जैसे आयोजन को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान महासभा के अखिल भारतीय प्रवक्ता अविक्षित रमन भी मौजूद रहे