फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   महापुरूषों ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा-स्वामी अमृतानंद

महापुरूषों ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा-स्वामी अमृतानंद

Sun, 07 Jul 2019 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
महापुरूषों ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा-स्वामी अमृतानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी अमृतानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संतों का अहम योगदान रहा है। महापुरुषों ने हमेशा राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
यह बात उन्होंने भूपतवाला स्थित जगदीश स्वरूप आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश्वरानंद, स्वामी स्वरूपानंद की पुण्यतिथि और ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद महाराज की श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिव स्वरूप संतों का जीवन सदैव अपने भक्तों के कल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित रहता है। संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर व्यक्ति को समाज कल्याण में अपना योगदान करते हुए मानव सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश्वरानंद, स्वामी स्वरूपानंद एवं स्वामी विद्यानंद महाराज तपस्वी एवं विद्वान संत थे।
विज्ञापन

स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि महापुरुषों ने सदैव समाज का मार्गदर्शन कर मानव कल्याण के लिए प्रेरित किया। महंत निर्मलदास ने कहा कि संतों के दर्शन मात्र से पापों से निवृत्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर स्वामी डा. श्यामसुंदरदास शास्त्री, शिवम महंत, महंत दुर्गादास, बाबा हठयोगी, स्वामी अर्जुनपुरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, स्वामी जगदीशानंद, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महंत सूरजदास, मनोज महंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed