{"_id":"5d20e14a8ebc3e6cd8780cfa","slug":"156243588820-haridwar-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गरमाई व्यापार मंडल की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गरमाई व्यापार मंडल की राजनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी हरिद्वार की व्यापार मंडल की राजनीति में शनिवार की शाम उस समय उबाल आ गया जब व्यापार मंडल के दो प्रमुख धडे़ व्यापारियों के हित का दावा करते हुए एक मंच पर आ गए। नए चुनाव होने तक अंतरिम व्यवस्था के लिए सुरेश गुलाटी को जिला अध्यक्ष और शिवकुमार कश्यप व संजीव नैयर को जिला महामंत्री बनाया गया है। कमल बृजवासी को शहर अध्यक्ष और प्रदीप कालरा व राजीव पाराशर को शहर महामंत्री बनाया गया है। फिलहाल कांवड़ मेले तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। इसके बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था के आधार पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि पिछले साल दीपावली से पूर्व शहरभर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारी नेताओं पर इतना दबाव बढ़ गया था कि उन्होंने शहर भर के व्यापारियों के सवाल उठाने पर अपने पदों से त्यागपत्र दे दिए थे। यह घोषणा कर दी थी कि जिसे चाहे उसे नेता चुन लें । क्योंकि उस समय लंबे अरसे से पदों पर जमे व्यापार मंडल के नेताओं पर व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में विफल रहने के आरोप लग रहे थे। करीब दस महीने बीत जाने पर भी व्यापार मंडल के चुनाव नहीं कराए जा सके। अब कांवड़ मेला सिर पर है ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसी मुहिम चलाकर व्यापारियों को परेशान कर सकता है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों के हितों की बात कौन करेगा इसे लेकर पिछले एक पखवाड़े से चर्चा चल रही थी ।
शनिवार की शाम हरिद्वार स्थित रामलीला भवन में शहरभर के व्यापारियों की सामूहिक बैठक हुई । बैठक में ओमप्रकाश जमदग्नि और सुरेश गुलाटी गुटों के पदाधिकारियों ने अपने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिए। बाद में सभी की रायशुमारी लेकर वरिष्ठ नेता मुकेश भार्गव और राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैलाश केसवानी ने अंतरिम व्यवस्था के रूप में सुरेश गुलाटी को जिला अध्यक्ष तथा शिव कुमार कश्यप और संजीव नैयर को जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की। सभी ने एक साथ हाथ उठाकर व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता महाराज कृष्ण सेठ की अध्यक्षता और अनिरुद्ध भाटी के संचालन में हुई बैठक में ओमप्रकाश जमदग्नि, आशुतोष शर्मा, विजय शर्मा, प्रदीप कालरा,राजीव पाराशर, अनिल वशिष्ठ, नागेश वर्मा, नीरज कपूर, राजन सेठ, संजयअग्रवाल, विपिन शर्मा, हरीश शर्मा, अजय अरोड़ा, मयंक शर्मा, गुलशन भसीन, संदीप कपूर, केके पालीवाल, सचिंद्र झा, जसवंत थरेजा, अरुण प्रकाश राघव, समेत शहर की विभिन्न इकाइयों के व्यापारियों ने भाग लिया।
बैलेट से हों व्यापार मंडल के चुनाव : सुनील सेठी
महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने दो गुटों के बीच हुए एकीकरण को बेवजह की कवायद बताया है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के चुनाव मतपत्र के जरिये कराए जाने चाहिए। एक बयान में उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से व्यापार मंडल के नाम पर अपने निजी स्वार्थ साधकर व्यापारियों को गुमराह करने वाले नेता चुनाव कराने से बच रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से अब व्यापार मंडल के नाम पर राजनीति न करने की अपील की।