{"_id":"5d029381bdec226df579c4bc","slug":"156044991019-haridwar-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता इतिहास के साक्षात्कार एक जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता इतिहास के साक्षात्कार एक जुलाई से
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा परीक्षा-2018 के अंतर्गत प्रवक्ता इतिहास समान्य शाखा और महिला शाखा के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार एक और दो जुलाई को होंगे।
स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया है। एक जुलाई को प्रथम सत्र में सुबह 9.30 बजे से और द्वितीय सत्र में 12.30 बजे से 90 अभ्यर्थियों की साक्षात्कार होंगे। दो जुलाई को प्रथम सत्र और द्वितीय सत्र में 62 अभ्यर्थियों के सक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके साथ ही आयोग प्रशासन की ओर से निर्धारित तिथि 4 जून 2019 तक कार्यालय में आवेदन पत्र की छायाप्रति और अन्य अभिलेख उपलब्ध न कराने पर आठ अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है।