फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रूड़की क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता फाईनल मुकाबला

रूड़की क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता फाईनल मुकाबला

Sun, 26 May 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रूड़की क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता फाईनल मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। उत्तराखंड क्रिकेट फाउंडेशन की ओर से आयोजित हरिद्वार सुपरलीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में रुड़की सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ने सैनी क्रिकेट एकेडमी को 252 रनों के भारी अंतर से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

भल्ला कॉलेज के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुड़की सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ने नौ विकेट पर 318 रन का विशाल स्कोर बनाया। पारस धीमान ने 40, निशु ने 45, विनीत कुमार ने 66, मनीष भट्ट ने 42, मनीष गौड़ ने 53 और हैप्पी भाटिया ने 25 रन बनाए। सैनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से से गेंदबाजी में लवलीत टांगरी और शांतनु सैनी ने एक एक और रजत परमार व हितेंद्र सैनी ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनी क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों को प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पूरी टीम 16.4 ओवर में ही 66 रन के स्कोर पर आउट हो गई। टीम के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान शिवम सैनी ने 10, अदनान अली ने 10, लवलीत टांगरी ने 6, रजत परमार ने 4, अभिलाष ने 19, शांतनु सैनी ने 8 रन बनाए। आरसीसीए की ओर से गेंदबाजी में बाबूराम ने 1, सुनील बिष्ट ने 6, हैप्पी भाटिया ने 3 विकेट लिए। बेहतर गेंदबाजी कर सैनी क्रिकेट एकेडमी के 6 विकेट लेने वाले गेंदबाज सुनील बिष्ट को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका मनोज कुमार और विनय कुमार ने निभाई। आयोजन समिति के शैलेंद्र त्रिपाठी और कैप्टन जावेद ने बताया कि निशु को मैन आफ द सीरीज, शिवांश गौतम सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और हरीश भाटिया को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेयर अनीता शर्मा, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संजय पालीवाल, अरविन्द शर्मा, उपेंद्र कुमार, इंद्रमोहन बढ़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed