{"_id":"5ca64a0dbdec2213eb738ad7","slug":"151554401805-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चंडी की कृपा से कष्ट दूर होते हैं: रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चंडी की कृपा से कष्ट दूर होते हैं: रोहित
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
नीलधारा पर्वत स्थित सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर के परमाध्यक्ष महंत रोहित गिरि ने मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए की जा रही विशेष तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से श्रद्धालुओं के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि आदिकाल से सिद्धस्थल मां चंडी देवी के मंदिर में मां भक्तों का कष्ट हरने के लिए साक्षात विराजमान हैं। नवरात्र में नौ दिन तक की गई लगातार मां की पूजा श्रद्धालुओं के लिए फलदायक सिद्ध होती है। महंत रोहित गिरि ने कहा कि मां चंडी देवी का मंदिर पूरे देश में सिद्धस्थल माना जाता है। नौ दिन तक लगातार नवरात्रों में मां की पूजा करने से मां चंडी देवी उनके परिवार में सुख समृद्धि का वास करती हैं और उसके परिवार में अपार खुशियां मां के आशीर्वाद से बरसती है। महंत ने कहा कि जो श्रद्धालु नंगे पांव पैदल मां चंडी देवी के दरबार में आते हैं। मां उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं।
विज्ञापन