{"_id":"5c436f4bbdec227386330db3","slug":"151547923275-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष पूर्णिमा से हो जाएगा माघ स्नान प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष पूर्णिमा से हो जाएगा माघ स्नान प्रारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
पौष पूर्णिमा 21 जनवरी से माघ का पवित्र स्नान प्रारंभ हो जाएगा। इसके 15 दिन बाद मौनी अमावस्या पड़ेेगी और दिन सोमवार का होने के कारण सोमवती अमावस्या का पर्व भी पड़ रहा है।
माघ मास का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। यह पूरा महीना प्रतिवर्ष विभिन्न नदियों पर स्नान के पर्व लेकर आता है। विशेष रूप से प्रयाग में एक महीने का माघ मेला प्रतिवर्ष भरता है, जिस पर कुंभ के समान ही व्यवस्थाएं की जाती है। इस बार तो कुंभ का पर्व आ जाने से माघ का महत्व और बढ़ गया है। दूसरी काल गणना के अनुसार माघ का महीना मकर संक्रांति से प्रारंभ हो चुका है। जो लोग विक्रमी संवत के अनुसार पर्व मनाते हैं, उनके लिए 21 फरवरी से माघ प्रारंभ होगा। माघ महीने में हरिद्वार में भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते रहते हैं। मौनी अमावस्या के दिन यहां भी बड़ा स्नान चार फरवरी को पड़ेगा। उसी दिन सोमवती भी होने से यह पर्व और बड़ा हो जाएगा। इस पर्व भी प्रयाग के कुंभ का प्रभाव पड़ने के आसार है। इसी तरह वसंत आगमन का पर्व नौ फरवरी को आ रहा है। माघ के महीने में लगभग प्रतिदिन स्नान और ईश्वर पूजा के विधान हैं। यह महीना वैशाख, श्रावण और कार्तिक की तरह पवित्र माघ माना गया है। माघ में भी अनेक प्रकार के धार्मिक प्रवचन धार्मिक नगर में प्रारंभ हो जाएंगे।