{"_id":"5afdb3b34f1c1be1408b5f90","slug":"151526576051-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण कराने की उठायी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण कराने की उठायी मांग
Updated Thu, 17 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
संकटमोचन संयुक्त व्यापार मंडल ने सीवर लाइन बिछाने के बाद अब सड़क निर्माण नहीं होने पर निर्माणदायी संस्था एवं विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क निर्माण की मांग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को जस का तस छोड़ दिया गया। खुदी सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इससे उड़ती धूल मिट्टी दुकानों और घरों के भीतर पहुंच रही है। सड़कों के खुदे होने से दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एक सप्ताह पहले निर्माणदायी संस्था पेयजल निगम को सड़क निर्माण कराने के लिए ज्ञापन देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। पूर्व पार्षद संजय शर्मा व पंकज कौशिक ने कहा कि आठ माह पहले अमृत योजना के तहत क्षेत्र में पेयजल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। मोहित चौहान ने कहा कि जल्द ही संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई तो व्यापारी कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे। शंकर आश्रम, सिंह द्वार व आर्य नगर को जोड़ने वाले इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। प्रदर्शनकारियों में सन्नी शर्मा, शिवकुमार, पंकज कौशिक, राजकुमार, हेमंत बडोला, नीरज शर्मा, धीरज शर्मा, नाजिम अंसारी, अतीक अहमद, विकास गेरा, जीपी राठी, हार्दिक अरोड़ा, ललित धारिया, नवनीत गुप्ता, ज्ञानेश कुमार, योगेंद्र वर्मा, मोहित चौहान, अजय वालिया, सुमित वर्मा, तिलकराज अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन