{"_id":"5ad0e5664f1c1b62098b45bc","slug":"151523639654-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा के राज में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने सुभाषनगर में जनाक्रोश रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। रैली का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किरण सिंह ने किया।
किरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रहे है, लेकिन देश में बेटियों के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहे है। यूपी में बच्चियों के साथ अमानवीय घटनाएं हो रही हैं। देश की महिलाएं डरी सहमी हुई हैं। आए दिन बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षा देने में केंद्र सरकार नाकाम साबित हुई। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने मंत्रियों की जुबान पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है। महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर विमला पांडे, संगीता, बबीता, राजेश्वरी, अनीता, मुन्नी देवी, कांती, कैलाश प्रधान, रूबी, मीनू, जीतू चौधरी, अंकित चौधरी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन