{"_id":"5a9449d14f1c1b410b8bb3e7","slug":"151519667665-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण के मुद्दे पर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण के मुद्दे पर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही सरकार
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निकाय चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा के साथ ही कांग्रेस, बसपा और सपा जैसी राजनीतिक पार्टियां नए सिरे से सक्रिय हो गई और इन पार्टियों ने अब भाजपा को निशाने पर लेना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने जिला कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा पर जमकर हमला बोला।
प्रदेश अध्यक्ष रावत ने कहा कि स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने में सरकार आनाकानी कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों की तरह ही वर्तमान भाजपा सरकार भी राज्य के लोगों को बरगला रही है। कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाली सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम हो रही है। सरकार भ्रष्ट नेताओं एवं भ्रष्ट नौकरशाहों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश महासचिव डा. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दिन दहाड़े लूटपाट की घटनाएं तेज हो रही है। दो राजधानी के चक्कर में प्रदेश को आर्थिक नुकसान से गुजरना पड़ रहा है। कर्मचारियों का स्थानांतरण नीति एवं शिक्षकों पर ड्रेस कोड लादकर मुख्य मुद्दों से सरकार भटक गई है। कहा कि व्यापारी परेशान है। गन्ना किसानों का बकाया नहीं चुकाया जा रहा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीनानाथ यादव ने कहा कि मिलजुल कर सपा को मजबूत करना है। नगर निकाय चुनाव में सपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिकाएं सुनिश्चित करें। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर अमित यादव, मशकूर कुरैशी, नवीन कौशिक, कपिल शर्मा, श्रवण शंखधर, कृष्ण यादव, चौधरी रफल सिंह, मंगता हसन, मुस्तफा, तालिब, आदेश त्यागी, आशु चंचल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
दीनानाथ यादव जिलाध्यक्ष घोषित
प्रदेश अध्यक्ष ने दीनानाथ यादव को अध्यक्ष एवं नरेंद्र गुज्जर व नवीन कौशिक को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगेे।
विज्ञापन