फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   15 days period completed, investigation still incomplete

15 दिन की अवधि पूरी, लेकिन जांच अभी अधूरी

Tue, 29 Jun 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
15 days period completed, investigation still incomplete
कुंभ में कोविड टेस्टिंग के कथित फर्जीवाड़े की जांच अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी है। सीडीओ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम को 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपनी थी। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने और नए-नए मामले जुड़ने से निर्धारित अवधि में जांच पूरी नहीं हो सकी है। आरोपियों के बयानों में भी समानता नहीं है। कोविड की 50 हजार रिपोर्ट की क्रास चेकिंग में कई फर्जी नाम, पते और मोबाइल नंबर सामने आए हैं। ऐसे में जिलाधिकारी ने जांच की अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सीएमओ हरिद्वार की ओर से कोविड टेस्टिंग फर्जीवाड़े में मैक्स कारपोरेट सर्विस, नलवा लैब और डॉ. लाल चंदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। एसएसपी ने जांच के लिए एसआईटी भी गठित की है। स्वास्थ्य विभाग भी जांच करवा रहा है। सीडीओ की अध्यक्षता में कथित फर्जीवाड़े की जांच चल रही है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सी रविशंकर ने 12 जून को सीडीओ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। कमेटी को 15 दिन में जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपनी थी। जांच कमेटी सीएमओ स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, सीएमओ हरिद्वार डॉ. एसके झा के अलावा स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों और आरोपियों के बारी-बारी से बयान दर्ज करवा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक बयानों में समानता नहीं है। जांच में कई अनसुलझे तथ्य सामने आए हैं। गहनता से इनकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी रविशंकर के मुताबिक दोनों लैब की जांच रिपोर्ट का सत्यापन भी किया जा रहा है। जिन लोगों की जांच हुई हैं उनके मोबाइल पर संपर्क किया जा रहा है। जिलाधिकारी के मुताबिक 50 हजार जांच रिपोर्ट का सत्यापन हो चुका है। जांच में कई नए मामले सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सत्यापन में फर्जीवाड़े पकड़ में आया है। उन लोगों की जांच दर्शायी गई है तो कुंभ अवधि में हरिद्वार आए ही नहीं। कई इंट्री में एक ही नाम और पता दर्ज किया गया है। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर जांच अवधि का समय हफ्ते भर बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
- कथित फर्जीवाड़े की जांच में नए नए मामले सामने आ रहे हैं। इनकी गहनता से पड़ताल की जा रही है, इसलिए निर्धारित समय अवधि में जांच पूरी नहीं हो सकी। जांच अवधि को हफ्ते भर बढ़ाई गई है। आरोपियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों बयान दर्ज हो चुके हैं। अभी तक 50 हजार रिपोर्ट का सत्यापन भी हो चुका है। मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

- सी रविशंकर, जिलाधिकारी
-----------------
दोनों लैब पर फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोप
हरिद्वार। कुंभ अवधि में मेला स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं की कोविड जांच कराए जाने के लिए 11 लैब से अनुबंध किया था। लैब ने बार्डर से लेकर मेला क्षेत्र में करीब छह लाख कोविड टेस्ट किए थे। आरोप है कि अकेले डॉ. लाल चंदानी और नलवा लैब ने एक लाख 23 हजार टेस्ट किए। दोनों लैब को मैक्स कारपोरेट सर्विस से हायर किया था। आरोप था कि इन्हीं लैब से कोविड की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट की इंट्री करवाई है। हालांकि, पुलिस एवं प्रशासनिक जांच रिपोर्ट में सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed