{"_id":"670973af8be29324b6034834","slug":"15-bigha-government-land-freed-from-encroachment-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-124143-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 15 बीघा सरकारी भूमि को किया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 15 बीघा सरकारी भूमि को किया कब्जा मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम ज्वालापुर के खसरा नंबर 649 में रोह नदी के किनारे सरकारी एवं ग्राम समाज की करीब 15 बीघा भूमि पर हुए कब्जे को हटाया है। भूमि पर कुछ भू माफियाओं ने अवैध तरीके से कब्जा कर पोल खड़े कर प्लाटिंग कर दी थी। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिए थे। शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस की मौजूदगी में भूमि को कब्जा मुक्त करवाया। टीम ने ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान डालूवाला खुर्द में पंचायती भवन के समीप सरकारी भूमि पर हुए कब्जे को हटाने की कार्रवाई भी की। इस दौरान टीम में तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी, उप खण्ड अधिकारी विद्युत वितरण खंड बहादराबाद अमित तोमर, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द व क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
हिंदुओं की भावना हो रही आहत
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर खाटू श्याम की फोटो के साथ पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत खाटू श्याम जनसेवा ट्रस्ट ने रानीपुर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर राम संकटेश्वर महादेव के नाम से बनी आईडी के माध्यम से खाटूश्याम की वीडियो डाली गई है। जिसमें खाटू श्याम के साथ हिंदू देवी देवताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इससे हिंदुओं की भावना आहत हो रही है। संवाद