{"_id":"5b88214042c79246494d42e3","slug":"141535648064-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार नाला से हटाया कबाड़ी का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार नाला से हटाया कबाड़ी का अतिक्रमण
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। आखिरकार बृहस्पतिवार देर शाम नगर निगम को बकरा मार्केट ज्वालापुर में रसूखदार जुबैर कबाड़ी का नाले के ऊपर किया गया अतिक्रमण हटाने में सफलता मिल ही गई। नगर आयुक्त डा. ललित नारायण मिश्रा की ओर से अधिकारियों से नाराजगी जताने तथा नगर निगम कर्मियों के रोष से अवगत कराने के बाद ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने को राजी हुए। बुधवार को पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं होने पर नगर निगम की टीम को अतिक्रमण हटाए बिना लौटना पड़ा था।
सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार को पुलिस फोर्स के लिए दिन में तीन बार कोतवाली दौड़ना पड़ा। शाम करीब पांच बजे ही पुलिस फोर्स मिलने के बाद सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता अनंत कुमार सैनी, कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला, रमेश रावत, संपत्ति लिपिक इंद्र सिंह रावत, विशेष कार्याधिकारी अब्दुल रऊफ ने कबाड़ी का अतिक्रमण जेसीबी से उखाड़ फेंका। हालांकि इस बीच उसने अपना अतिक्रमण बचाने के लिए सत्ताधारियों से कई फोन कराए, लेकिन नगर आयुक्त पर असर नहीं पड़ा। नगर आयुक्त डा. ललित नारायण मिश्रा ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे नाले से अतिक्रमण हटाया जाना है। इसकी सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। कबाड़ी ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद नाले की दीवार तोड़कर अतिक्रमण किया था, इसलिए उसको पहले हटाया गया है।
कल पुलिस का नहीं मिला था सहयोग
बुधवार शाम को बकरा मार्केट ज्वालापुर में नाले की दीवार तोड़ने गई नगर निगम की टीम को एक कबाड़ी का विरोध भारी पड़ा। नगर निगम के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए छह घंटे के इंतजार के बाद भी पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं हो पाई थी। यही नहीं सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार को कबाड़ी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी बुधवार देर शाम को ज्वालापुर कोतवाली में एक घंटे तक जद्दोजहद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
कोट
नगर निगम की टीम ने देर शाम फोस की मांग की थी, तब पर्याप्त फोर्स उपलब्ध नहीं थी। निगम की टीम को बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। बृहस्पतिवार को फोर्स उपलब्ध करा दी गई थी। पुलिस की ओर से हीलाहवाली करने जैसी कोई बात नहीं थी। - संजीव थपलियाल , एसएसआई ज्वालापुर कोतवाली