फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...जाम लगने के लिए हाईवे अथारिटी की लापरवाही जिम्मेदार

...जाम लगने के लिए हाईवे अथारिटी की लापरवाही जिम्मेदार

Tue, 19 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
...जाम लगने के लिए हाईवे अथारिटी की  लापरवाही जिम्मेदार

विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली हाई-वे पर लग रहे जाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को ही जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस अधीक्षक यातायात मंजूनाथ टीसी ने प्राधिकरण अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में फोरलेन का काम पूरा करके हाई-वे पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रोशनाबाद में यातायात पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने अपने कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अफसरों के साथ फोरलेन के निर्माण और हाई-वे पर लग रहे जाम को लेकर मंथन किया। मंजूनाथ ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में जाम की विकट स्थिति का प्रमुख कारण राजमार्ग का कार्य पूरा न होना है। बॉटल नेक का सुधारीकरण न होना और फ्लाईओवर का अधूरा काम भी जाम का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि अगले माह कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसलिए मोतीचूर से नारसन सीमा तक राजमार्ग पर बने गड्ढों को पाटने का कार्य तुरंत करें। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर डिवाइडर बनने चाहिए ताकि चालक वाहन लेकर गलत साइड पर न चल सके। इसी वजह से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बैठक में प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीके गुसांई ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर हाई-वे के गड्ढों को पाट दिया जाएगा। बैठक में सीओ यातायात वीरेंद्र डबराल, निरीक्षक हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed