फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रेलवे कर्मचारियों ने तीन दिवसीय शुरू किया क्रमिक अनशन

रेलवे कर्मचारियों ने तीन दिवसीय शुरू किया क्रमिक अनशन

Tue, 08 May 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने तीन दिवसीय शुरू किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने मांगे नहीं माने जाने पर तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया। उन्होंने एनपीएस को पूर्ण रूप से समाप्त करने, पुरानी गारंटेड पेंशन स्कीम लागू करने, न्यूनतम वेतन एवं रेलों के निजीकरण की नीति पर रोक लगाने की मांग की है। शाखा सचिव अजय तोमर ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों तथा जायज मांगों को नहीं मानने की हठधर्मिता इसी प्रकार चलती रही तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम वेतन पर कर्मचारियों से काम करवाना चाहती है और उनके हितों की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीन दिवसीय क्रमिक अनशन है। जरूरत पड़ी तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में शाखा अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कपूर, संजय यादव, पंकज, पुष्पा, अमित, कैलाश, शेर सिंह, मनीष, शहजाद, धीरज, धर्मेंद्र, सचिन, राजीव, सुनील, विकास आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed