{"_id":"5af0878e4f1c1bb56a8b82e1","slug":"141525712782-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".आंधी आने की आशंका पर स्कूलों में आज रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.आंधी आने की आशंका पर स्कूलों में आज रहेगा अवकाश
Updated Mon, 07 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से मंगलवार को आंधी और बारिश होने की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने आंगनबाड़ी केंद्रों सहित इंटरमीडिएट स्कूलों तक में अवकाश के आदेश दिए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार के दिन मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को तेज हवा के साथ आंधी चल सकती है। जिलाधिकारी दीपक रावत के अनुसार आठ मई को तेज आंधी और बारिश होने का अनुमान जताने पर सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी के अनुसार निर्देशों की अनदेखी करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने आमजन को भी जागरूक करते हुए कहा है कि लोग आंधी में पेड़, बिजली के तार के नीचे, टीन के साथ खड़े न हो।