फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   1400 sacks of urea sold as soon as it landed, farmers' ruckus

1400 बोरे यूरिया उतरते ही बिकी, किसानों का हंगामा

Sat, 30 Apr 2022 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
1400 sacks of urea sold as soon as it landed, farmers' ruckus
बादशाहपुर स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति में शनिवार को यूरिया खाद के 1400 बोरे आए। यूरिया आते ही किसानों ने हाथों-हाथ खरीद लिए। यूरिया खाद कम पड़ने से किसानों ने नारेबाजी की। काफी देर तक समिति में हंगामा चला।
विज्ञापन

किसान काफी समय से यूरिया का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को यूरिया आने की जानकारी लगते ही किसान समिति में पहुंच गए। किसानों की भीड़ जुटने से हाथों हाथ खाद बिक गई। अधिकतर किसानों को खाद नहीं मिली। जिससे किसानों ने हंगामा करते हुए खाद की मांग की। किसानों ने कहा कि सहकारी समिति से बीस गांवों के किसान जुड़े हैं। समिति में कम से कम दस हजार बोरे यूरिया खाद उपलब्ध कराए जाएं, ताकि सभी किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद मिल सके। ओमपाल, जगदीश, रामपाल, दीपक, हमीद, दिलशाद किसानों ने सहकारी समिति के सचिव से जल्द ही यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि खाद नहीं मिली तो किसान समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed