फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   133 corona positive in the district for the second day as well

जिले में दूसरे दिन भी 133 कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 07 Jan 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
133 corona positive in the district for the second day as well
जनपद में कोरोना के मरीजों ने दूसरे दिन भी शतक मार दिया है। इनमें शिक्षा नगरी रुड़की में फिर से सबसे अधिक 48 और धर्मनगरी में 47 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल समेत 134 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शुक्रवार को फिर से कोरोना के मरीज अच्छी खासी संख्या में सामने आए हैं। जिलेभर में 133 मरीज सामने आने से कोरोना का ग्राफ भी जनपद में बढ़ता जा रहा है। जिनमें रुड़की और हरिद्वार क्षेत्र में सबसे अधिक केस सामने आने के बाद बहादराबाद के ग्रामीण क्षेत्र में 26 नए मरीज मिले हैं। भगवानपुर में एक, नारसन में दो, लक्सर में एक और अन्य राज्यों और जनपदों के मरीजों की संख्या भी आठ है। जिससे कुल मरीजों की संख्या 51617 पहुंच गई है।

सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में नौ मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक मरीज भर्ती है। कोविड केयर सेंटरों में कोई मरीज भर्ती नहीं है। होम आईसोलेशन में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 231 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 241 एक्टिव केस हो गए हैं। अभी कुल 9791 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। जिलेभर में 4179 व्यक्तियों की सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed