फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lok sabha elections 2019 in dhanori haridwar

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: पंचपुरी में दलित मुस्लिम गठजोड़ का दिखा असर

Fri, 12 Apr 2019 03:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनौरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 in dhanori haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंचपुरी के नाम से मशहूर धनौरी और बहादराबाद क्षेत्र के पांच गांवों में दलित मुस्लिम गठजोड़ का खासा असर दिखाई दिया। इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह सुबह से ही मतदान के प्रति बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा था। देर शाम तक भी मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


पथरी रौ से आन्नेकी के बीच के पांच गांवों में कुतुबपुर, राजपुर, गढ़, मीरपुर और पूरणपुर को पंचपुरी के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र अन्य जातियों के साथ ही मुस्लिम बाहुल्य है। भाजपा ने मतदाताओं के हिसाब से पिछले एक दशक में तेजी से यहां बढ़त बनाई है। पिछले लोकसभा चुनावों में यहां भाजपा की लहर का काफी असर दिखा था। इस बार चुनाव के पहले चरण से ही यहां इस बात पर लोगों की नजर लगी हुई थी कि क्या भाजपा की लहर इस बार भी कायम रह पाती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही इस क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा। लगभग सभी क्षेत्रों में दलित मुस्लिम फैक्टर का असर काफी प्रभावी दिखाई दिया। इस वोट बैंक पर मुख्य रूप से कांग्रेस और बसपा दोनों ही दावा कर रहे हैं। परिणाम क्या रहेगा यह तो 23 मई को ही पता चलेगा दलित मुस्लिम गठजोड़ से बसपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले दिखे। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed