फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जलविहीन घाटों के लिए भागीरथ बनेगा प्रशासन

जलविहीन घाटों के लिए भागीरथ बनेगा प्रशासन

Thu, 17 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जलविहीन घाटों के लिए भागीरथ बनेगा प्रशासन

विज्ञापन
हरिद्वार।
उत्तरी हरिद्वार में गंगा के कई घाट गंगाजल के लिए तरस रहे हैं। कारण यह है कि गंगा में पत्थर और रेत आदि जमा हो जाने के कारण गंगा की धारा का रुख बदला गया है। करोड़ों रुपये खर्च करके बनाए गए गंगा घाटों तक गंगा जल नहीं पहुंच पा रहा है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने इस समस्या का निराकरण कराने के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

उत्तरी हरिद्वार में गंगा में जमा हुई सामग्री के कारण गंगा की धारा बदली हुई है। इस कारण सप्तसरोवर क्षेत्र के कई घाटों पर गंगा का जल नहीं पहुंच पा रहा है। वर्ष 2016 में हुए अर्द्धकुंभ के दौरान संतों ने कई दिन तक आंदोलन कर इस बारे में सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर गंगा के बीच में ही नाला बनाकर पानी को घाटों तक पहुंचाया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति एक बार फिर वैसी ही हो गई है। भूमा निकेतन, चित्रकूट घाट, अग्रसेन घाट, बृज निवास धाम आदि घाटों पर समुचित पानी नहीं आने के कारण यहा श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर भी गंगा की धारा घाट से दूर होकर बह रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह समिति इन घाटों पर प्रशासन की गंगाजल कैसे पहुंचे और यहां जमा सिल्ट का आंकलन करने के साथ ही इसे हटवाने के बारे में भी अपनी रिपोर्ट यह समिति देगी। जिलाधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर समिति को अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed