{"_id":"5af48c1d4f1c1b3b0b8b92df","slug":"131525976093-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक संजय गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक संजय गुप्ता
Updated Thu, 10 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पथरी।
बृहस्पतिवार की देर शाम को थाना परिसर में लक्सर के विधायक संजय गुप्ता भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय पुलिस की कार्यशैली व पशु वध करने के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। थानाध्यक्ष दीपक कठैत के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही विधायक धरने से उठे। भाजपा विधायक संजयगुप्ता का कहना है कि स्थानीय पुलिस आपराधिक घटनाओं की सूचना पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विधायक व कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बुधवार की रात में नसीरपुरकलां गांव में पशु वध करने के प्रयास की घटना की सूचना दिए जाने के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। तब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। चेताया कि यदि जल्द ही पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो मामले से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व एडीजी अशोक कुमार को अवगत कराया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में बजरंग दल के जिला सह सुरक्षा प्रमुख जिवेंद्र तोमर, सौरभ चौहान, हिमांशु सैनी, विनित प्रताप सिंह, बिजेंद्र सिंह, सोहनवीर, चंद्रकिरण, नरेश कुमार आदि शामिल रहे है।