{"_id":"5acfa2fe4f1c1b1b3d8b4bd9","slug":"131523557118-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौंवी कक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौंवी कक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
कक्षा नौ में फेल होने के बाद मानसिक रूप से तनाव में चल रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है।
थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि दस अप्रैल की शाम को क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान देनी चाही थी। परिजनों ने दुपट्टे का फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया था। किशोरी को क्षेत्र के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि परिजन से पूछताछ के बाद सामने आया कि कक्षा नौ में फेल होने के चलते वह तनाव में थी। जब उसने फांसी लगाई तब परिजन दूसरे कमरे में थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।