{"_id":"5cb22327bdec22143356e561","slug":"121555178279-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपटरी हो गई धर्मनगरी की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपटरी हो गई धर्मनगरी की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
धर्मनगरी की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर में न तो नियमित झाडू़ लग रही है और न कूड़ा उठाया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी चुनाव की थकान उतार रहे हैं और कर्मचारी अपने हिसाब से काम कर रहे।
नवरात्र शुरू होते ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे। रविवार को बैसाखी का स्नान के लिए बड़ी संख्या में देर शाम तक श्रद्धालु पहुंच गए थे। शनिवार को शिवमूर्ति से रेलवे रोड, अपर रोड से हरकी पैड़ी तक मेन रोड पर कूड़े के ढेर उठाए नहीं गए थेे। मेला क्षेत्र रोड़ीबेलवाला, सीसीआर और गंगाघाटों से कूड़ा उठाया नहीं जा रहा है। शिवमूर्ति के पास चित्रा टाकीज के सामने हर समय कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। रेलवे के बाहर तांगा स्टैंड का नाला तो ठसाठस गंदगी से भरा पड़ा है। नगली बेला आश्रम के बाहर, निष्काम सेवा ट्रस्ट के पास, शिवनगर और रानीगली, खड़खड़ी रेलवे फाटक से पहले पीपल के पेड़ के नीचे हर समय कूड़े का ढेर लगा रहता है। पार्षद रामकिशन कोरी ने बताया कि ब्रह्मपुरी से यात्री मनसा देवी मंदिर में आते जाते हैं और सड़क पर ही कूड़ा फैला पड़ा रहता है। सहायक नगर अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि सभी जगह से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए केआरएल के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन