फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अब करियर संबंधी जानकारी भी देगा सेवायोजन कार्यालय

अब करियर संबंधी जानकारी भी देगा सेवायोजन कार्यालय

Thu, 17 May 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अब करियर संबंधी जानकारी भी देगा सेवायोजन कार्यालय

विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह मावी
हरिद्वार।
सेवायोजन कार्यालय अब युवाओं को उनके विषय से जुड़े क्षेत्रों की करियर संबंधी जानकारी भी देगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश में दो जनपदों में मॉडल करियर सेंटर बनाने की योजना बनाई है। हरिद्वार जिले में मॉडल सेंटर बनाने को तैयारी शुरू हो गई है। सेंटर में दो दक्ष काउंसलर नौकरियों एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के साथ विभागों में निकली नौकरियों की भी जानकारी देंगे।
कई बार विषय के चुनाव करने में छात्र-छात्राएं चूक कर जाते हैं और उन्हें सही सलाह नहीं मिल पाती। ऐसे में अधिकांश छात्र-छात्राओं को विषयों के अनुसार नौकरियों की जानकारी नहीं मिल पाती। इस दुविधा को दूर करने के लिए नेशनल करियर योजना शुरू की गई है। इसके तहत पूरे देश में 100 मॉडल करियर सेंटर बनाने की योजना है। उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार को भी इसके लिए चयनित किया गया है। हरिद्वार में जिला सेवायोजन कार्यालय में मॉडल करियर सेंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए आईटीआई जगजीतपुर से दो कक्षों को सेवायोजन कार्यालय में मर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


दो काउंसलर भर्ती होंगे
जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि सेंटर को संचालित करने के लिए दो काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे। यह काउंसलर सेंटर में छात्र-छात्राओं को विषयों के अनुसार रोजगार की संभावनाओं के बारे में निशुल्क जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों एवं कालेजों में भी काउंसलर विजिट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed