फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   संतों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की उठायी मांग

संतों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की उठायी मांग

Thu, 10 May 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
संतों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की उठायी मांग

विज्ञापन
हरिद्वार।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर संतों में उपजा रोष शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने श्रीमहंत नरेंद्र गिरि पर दर्ज हुए मुकदमे को सनातन धर्म पर हमला बताते हुए कहा कि आदि अनादि काल से चली आ रही धार्मिक परंपराओं को कुछ कथित लोग नष्ट करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मुकदमे का वापस नहीं लिया गया तो संत समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद देश की सर्वोच्च संत संस्था है। जिसमें सभी 13 अखाड़े शामिल हैं। महाकुंभ और अर्द्धकुंभ जैसे विशाल मेलों का संचालन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाता है। बाबा हठयोगी ने कहा कि झूठ के कभी पांव नहीं होते। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि अखाड़े में रहने वाले महंत ही अपने आचरण से अखाड़े की बदनामी करा रहे हैं। उन्हें भगवान भी कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि महंत रामानंदपुरी बताएं कि रामानंद इंस्टीट्यूट खोलने के लिए उनके पास पैसा कहां से आया। अखाड़े का पैसा ही इंस्टीट्यूट में लगाया गया। भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज के खिलाफ बिना जांच के झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। जो सनातन धर्म का अपमान है। दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पर बिना जांच किए मुकदमा दर्ज करना सनातन परंपराओं पर कुठाराघात है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा करने वालों में निर्मल अखाड़े के सचिव महंत बलवंत सिंह, स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, श्रीमहंत विनोद गिरी, महंत साधनानंद, स्वामी सोमेश्वरानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत मोहन सिंह, स्वामी कपिल मुनि, महंत रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी जगदीशानंद गिरी, स्वामी चिदविलासानंद, महंत श्यामप्रकाश, महंत प्रेमदास, मुखिया महंत जगदीश सिंह, महंत शिवशंकर गिरी, महंत विद्यानंद सरस्वती, श्रीमहंत नारायण गिरी, महंत मोहनदास रामायणी, महंत रघुवीरदास, महंत विष्णुदास आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed