फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एलईडी लाइट का ठेका लेने को नहीं मिल रहे काबिल ठेकेदार

एलईडी लाइट का ठेका लेने को नहीं मिल रहे काबिल ठेकेदार

Tue, 03 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
एलईडी लाइट का ठेका लेने को नहीं मिल रहे काबिल ठेकेदार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम को शहर की पथ-प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाइट की आपूर्ति करने के लिए उपयुक्त ठेकेदार नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम ई-टेंडरिंग से तीन हजार एलईडी लाइट क्रय करने के लिए दो बार टेंडर आमंत्रित कर चुका है, परंतु तकनीकी पात्रता पूरी नहीं होने पर उनको निरस्त करना पड़ा। अधिकारियों को उम्मीद है कि अब छह अप्रैल को तकनीकी बिड के लिए उपयुक्त टेंडर प्राप्त हो जाएगा।

मेयर तथा पार्षदों का अधिकारियों पर स्ट्रीट लाइट मंगाने का काम चुनाव की घोषणा होने से पहले कराने का दबाव है। नगर निगम में पथ-प्रकाश की लाइटों की आपूर्ति करने पर जिस फर्म का दशकों से एकाधिकार था, वह अनुबंध की शर्तों को पूरा नहीं कर पाई। ऐसे में नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है। उसके बाद अब तक कोई नई उपयुक्त फर्म नगर निगम को मिली नहीं है। कुछ तो शर्तों की कड़ाई के कारण टेंडर डालने से बच रही हैं। लाइटों के आने में देरी से पार्षदों के साथ ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नए दावेदार परेशान हैं। इसके साथ ही नगर निगम का पथ-प्रकाश विभाग शहर की हाईमास्ट लाइटों को भी ठीक कर चालू करने का प्रयास कर रहा है। पथ-प्रकाश प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि सर्वानंद घाट और शिवमूर्ति की हाईमास्ट लाइटों को ठीक कर चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed