महाराष्ट्र के पुणे शहर से श्रमिक एक्सप्रेस के माध्यम से 1200 प्रवासी लोग हरिद्वार पहुंचेंगे। ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 20 टीमें तैनात की गई है। इसके अलावा अन्य व्यवस्था करने, गंतव्य तक पहुंचाने, ठहरने आदि व्यवस्थाएं करने में अधिकारी लगे रहे। बिना जांच के कोई भी प्रवासी स्टेशन परिसर से बाहर नहीं जा सकेगा।
मंगलवार दोपहर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दो बजे श्रमिक एक्सप्रेस पुणे से 1200 प्रवासी लोगों को लेकर पहुंचेगी। समस्त व्यवस्थाएं कराने के लिए जिलाधिकारी सी रविशंकर और समिति के अधिकारी लगे रहे। समिति के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा और सदस्य एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी मनोज कत्याल ने स्टेशन पहुंचकर सभी प्वाइंट पर सुरक्षा के इंतजाम किए। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह के साथ उन्होंने सभी यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग, शारीरिक दूरी आदि का पालन कराए जाने की व्यवस्थाएं कराई। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि मेडिकल की 20 डॉक्टरों के नेतृत्व में टीमें थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। इसके बाद शाम को निरीक्षण के लिए रेलवे स्टेशन पर डीएम सी रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबुदई राजकृष्ण, सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी पहुंचे। इन्होंने यहां शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए गोले बनवाए।

भल्ला स्टेडियम के बाहर उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों के लिए जाने के लिए परेशान होते लोग।- फोटो : HARIDWAR