फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्रयाग अर्द्धकुंभ का बहिष्कार कर सकती है अखाड़ा परिषद

प्रयाग अर्द्धकुंभ का बहिष्कार कर सकती है अखाड़ा परिषद

Thu, 10 May 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रयाग अर्द्धकुंभ का बहिष्कार कर सकती है अखाड़ा परिषद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
संतों से पूछे बगैर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से अर्द्धकुंभ के स्नानों की घोषणा करने पर अखाड़ा परिषद सख्त नाराज है। चेतावनी दी है कि संतों की ऐसे ही उपेक्षा होती रही हो तो परिषद अर्द्धकुंभ स्नानों का बहिष्कार करेगी।
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया कि कुंभ स्नानों की तिथि हर बार अखाड़ा परिषद से पूछकर घोषित की जाती है। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने अचानक तारीखों की घोषणा कर दी। ऐसा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वह भी तब जबकि प्रदेश का मुख्यमंत्री खुद संत है। अभी संतों ने अखाड़ों की बैठक कर मुहूर्त भी नहीं निकलवाया और शासन ने तिथियां घोषित कर दी। तिथि घोषणा के समय संत जगत बकायदा समारोह करता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मेला प्रशासन ने अपमानजनक कदम उठाया हो। इस संबंध में अखाड़ा परिषद की बैठक शीघ्र बुलाई जा रही है। आगामी कदम का निर्णय प्रयाग में किया जाएगा। इधर, हरिद्वार के संतों को जब यह पता चला कि उन्हें जानकारी दिए बगैर ही तरीख घोषित कर दी गई है, तो उन्होंने गहरा अफसोस जताया। हरिद्वार से हजारों संत अर्द्धकुंभ स्नान करने जाते हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से घोषित तारीखों के अनुसार पहला अर्द्धकुंभ स्नान अगले वर्ष 14 जनवरी मकर संक्रांति को होगा। अंतिम स्नान चार मार्च महाशिवरात्रि के दिन होना है। इस बीच पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा पर भी पवित्र स्नान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed