फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ग्रामीण उकी मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

ग्रामीण उकी मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 26 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण उकी मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लालढांग।
गैंडीखाता के नौरंगाबाद गांव में बीती रात हरपाल सिंह की उल्टी दस्त के बाद मौत होने पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। आरोप है कि वनकर्मियों की लापरवाही से मौत हुुई।

हरपाल की बीती रात तबियत बिगड़ने पर उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने आसपास के लोगों को बताया तो पड़ोसियों ने गैंडीखाता से उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक सत्यपाल को बुलवाया। रात एक बजे डा. सत्यपाल सिंह नौरंगाबाद की तरफ जाने लगे तो रास्ते में गस्त कर रही वन बीट अधिकारी मेहर सिंह सहित वन कर्मियों ने उन्हें घंटों तक रोके रखा। जब डाक्टर मरीज को देखने गांव पहुंचे तो हरपाल की सांसे थम गई थी। हरपाल सिंह की मौत की खबर सुनकर ग्रामीण उत्तेजित हो गए और वन महकमे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सोमवार सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने हरपाल की मौत का जिम्मेदार वन बीट अधिकारी को ठहराते हुए वन चौकी गैंडीखाते पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है वन बीट अधिकारी की हठधर्मिता से हरपाल की मौत हुई है । यदि डाक्टर समय से उपचार कर देते तो हरपाल सिंह की जान बच जाती। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी केएल भंडारी का घेराव कर दिया। थानाध्यक्ष श्यामपुर प्रदीप मिश्रा ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वे वन बीट अधिकारी को हटाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में वन क्षेत्राधिकारी के एस भंडारी ने वन बीट अधिकारी मेहर सिंह को वन रेंज कार्यालय चिड़ियापुर में अटैच करने के आदेश दिए, तब ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में रामकुवर सिंह, राजपाल सिंह, अशोक सैनी, मुकेश कुमार, रानी, वीना, मोनिका, सुमन, सर्वेश, लता शशि, सत्यपाल सिंह, संजय सैनी, गोविंद सिंह, सूरज सिंह, कैलाश सिंह, योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सैनी, सीताराम, रविंद्र सैनी, राजेश, शीशपाल पोखरियाल , गुरजीत लहरी, राजपाल बगियाल एवं अजय चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed