{"_id":"5aad4ed24f1c1bbe758b5fcc","slug":"11521307346-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने 27 क्विंटल पॉलीथीन का बड़ा जखीरा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने 27 क्विंटल पॉलीथीन का बड़ा जखीरा किया बरामद
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार और नगर निगम के अफसरों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए पॉलिथीन का जखीरा बरामद किया। राजस्व टीम ने ज्वालापुर के एक थोक व्यापारी के गोदाम से छापा मारकर 27 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की। इस दौरान कारोबारियों पर 17,600 रुपये का जुर्माना भी ठोका। डीएम दीपक रावत का कहना है कि पॉलिथीन के कारोबारियों क खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
शनिवार को तहसीलदार सुनैना राणा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने पॉलिथीन के खिलाफ कनखल में परचून की दुकानों पर छापा मारा। दो दुकानों से बैग के रूप में प्रयोग होने वाली पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं सब्जी एवं अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए पॉलिथीन जब्त करते हुए 2600 रुपये का जुर्माना वसूला। बाद में टीम ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के पास व्यापारी राकेश गुप्ता की दुकान पर छापा मारा, लेकिन वहां पॉलिथीन नहीं मिली। बाद में जब उसका गोदाम खुलवाया तो वहां प्रतिबंधित पॉलिथीन का भारी जखीरा पाया। टीम ने वहां 27 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की। तहसीलदार सुनैना राणा ने बताया कि व्यापारी से पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। जिलाधिकारी दीपक रावत ने भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद करने पर तहसील प्रशासन की सराहना की।