{"_id":"5a904cf64f1c1b0a7b8b8cc1","slug":"111519406326-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने होली समारोहों से नगर निगम चुनाव का बिगुल बजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने होली समारोहों से नगर निगम चुनाव का बिगुल बजाया
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा ने होली मिलन समारोहों के बहाने नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा दिया है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक गुट से नगर निगम वार्ड पार्षद टिकट की दावेदारी कर रहे कार्यकर्ता होली समारोहों में भीड़ जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। कार्यकर्ता शहरी विकास मंत्री के साथ-साथ अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी कर यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वे किसके पक्ष में खड़े हैं।
होली समारोहों की तैयारी बैठकों में टिकट के दावेदारों से कह भी दिया था कि उनके साथ आने वाली भीड़ ही उनका वजूद तय करेगी। इसके बाद सभी दावेदार तन-मन-धन के साथ अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक लोगों को एकत्रित करने में जुटे हैं। भारत सेवाश्रम आश्रम देवपुरा तथा निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में आयोजित होली मिलन समारोह में बस्तियों के गरीबों की भीड़ अच्छी खासी रही है। एक वार्ड से 8 से 10 तक दावेदार होने से गुटबाजी भी साफ दिखाई दे रही है। भीड़ को देखते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के बांछे खिली हुई हैं। चुनाव के मद्देनजर ही उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में पांच स्थानों पर होली मिलन समारोह के कार्यक्रम तय कराए हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश नेतृत्व को भी आश्वस्त कर रखा है कि नगर निगम जीतना उनके ऊपर छोड़ दिया जाए। यही वजह है कि जिला नेतृत्व को भी इससे दूर ही रखा जा रहा है। उनकी उपस्थिति भी प्रतीकात्मक हो रही है। हालांकि कई क्षेत्रों में नए दावेदार उभरने से मंत्री की परेशानी बढ़ सकती है। सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष जिस वार्ड से दावेदारी कर रहे हैं, वहां वार्ड कार्यकर्ता बाहरी कहकर उनका विरोध कर रहे हैं। इसी प्रकार पार्षद अनिल मिश्रा को तीसरी बार की दावेदारी के विरोध में भी कई नए कार्यकर्ता समाने आ गए है। संघ से जुड़े भाजपा नेता गंगाधर पांडेय ने खुलकर बिगुल बजा रखा है और मुकेश पुरी भी दमदार तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन