फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   11 new tube wells will quench the thirst of devotees

11 नए नलकूप बुझाएंगे कुंभ में श्रद्धालुओं की प्यास

Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
11 new tube wells will quench the thirst of devotees
पेयजल निगम वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ मेले के दौरान शहरी क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में 11 नए नलकूप बनाएगा। इनमें से चार को मुख्य सचिव के नेतृत्व में गठित समिति ने अनुमति प्रदान कर दी है जबकि सात अन्य के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन्हें भी जल्दी ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आने वाले कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में पेयजल की आवश्यकता मौजूदा आवश्यकता से करीब 10 गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद मीसम ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार शहर में चार नए नलकूप बनाए जाने हैं। इनमें से दो नलकूप गौरीशंकर द्वीप, एक सती द्वीप और एक लालजीवाला में बनाया जाएगा। इन चारों को मंजूरी मिल चुकी है और निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार अन्य नलकूप निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें से एक श्रवणनाथनगर जूना अखाड़ा, एक बैरागी केंप, एक मध्य हरिद्वार और एक दक्षद्घीप में बनाया जाना है। इनके अलावा तीन आई वैली बनाने का भी प्रस्ताव है। ये तीनों गंगा के आसपास बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में 400 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 20 हजार कनेक्शन प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed