फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   108 DL will be suspended for three months

108 डीएल तीन महीने के लिए होंगे निलंबित

Sat, 19 Feb 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
108 DL will be suspended for three months
रानीपुर क्षेत्र में चालान करती सीपीयू। - फोटो : HARIDWAR
यातायात नियमों की अनदेखी करने, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए 108 दोपहिया वाहन चालकों के डीएल जब्त कर तीन महीने के निलंबन के लिए एआरटीओ में भेजा गया है।
विज्ञापन

सड़क में बेतरतीब तरीके से वाहन दौड़ा रहे वाहन चालकों के खिलाफ अब यातायात पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत यातायात पुलिस ने हरिद्वार शहर क्षेत्र में निरीक्षक यातायात विकास पुंडीर एवं सीपीयू हरिद्वार व रुड़की में निरीक्षक यातायात अखिलेश कुमार और सीपीयू रुड़की के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 232 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। जिसमें 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही बिना हेलमेट के वाहन चला रहे 108 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर उनको 3 माह के लिए निलंबन के लिए एआरटीओ को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed