फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   राजस्थान में उपचुनाव की जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

राजस्थान में उपचुनाव की जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Fri, 02 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में उपचुनाव की जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राजस्थान में उपचुनाव में तीनों सीटों पर जीत उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि भाजपा की केंद्र से लेकर राज्य सरकारों के झूठे वादों से त्रस्त जनता ने राजस्थान में जवाब दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जीत की बधाई दी।
महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में जुमलेबाजों की तथा डबल इंजन की सरकार से लोग त्रस्त हो गए हैं। यही वजह है कि राजस्थान में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एवं प्रदीप चौधरी ने कहा कि राजस्थान की तीन सीटों पर कांग्रेस को जीताकर जनता ने दिखा दिया है कि भाजपा सरकारों ने धरातल पर कोई काम नहीं किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव, रवि बहादुर, अरशद ख्वाजा ने कहा कि देश की जनता विकास, रोजगार के लिए फिर से कांग्रेस का शासन चाहती है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक राजेश रस्तोगी, ओपी चौहान, प्रमोद खारी ने कहा कि देश की जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नए-नए कर, महंगाई, अपराध से त्रस्त हो चुकी है। डा. संतोष चौहान एवं महानगर अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि अब भाजपा से सभी वर्ग का भरोसा उठने लगा है। इस मौके पर हाजी नईम कुरैशी, यशवंत सैनी, तरुण नैयर, अशोक उपाध्याय, आकाश भाटी, महंत श्यामपुरी, महेंद्र गुप्ता, बलजीत सिंह, बलराम राठौर, बागंबरी शर्मा, नीशा शर्मा, सुमन अग्रवाल, महेश प्रताप राणा, दिव्यांश शर्मा, हाजी रफी खा, आशीष शर्मा, बलवंत चौहान, मनोज जैन, दिनेश पंडीर, प्रदीप आहूजा, बीएस तेजियान, शाहजहां मुमताज, अनिल शर्मा, संगीता शर्मा, शंकर पाल तोमर, राजन कौशिक, राजेंद्र जाटव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, राजस्थान में चुनाव की जीत की खुशी में ज्वालापुर में भी मिठाई वितरित की गई। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली ने कहा कि भाजपा के झूठ बेनकाब होने लगे हैं। इस मौके पर इलियास अहमद, राव नावेद, इरफान शाह, सुल्तान खान, अब्दुल, विनोद चौहान, श्याम कुमार, निसार अब्बासी, जुबेर अहमद, शकील अहमद, अली हसन, नासिर हुसैन, सुलेमान, मौ. यामीन आदि शामिल हुए। विष्णु गार्डन में प्रदेश सचिव जेपी पांडे, मीरा रतूड़ी, सावित्री नेगी, रश्मि चमोली, सतीश जैन, अमर सिंह अहितान, विजय भंडारी, महेश गौड़ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed