फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   100 MT waste disposal processing plant started

100 एमटी कूड़ा निस्तारण का प्रोसेसिंग प्लांट शुरू .

Mon, 03 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
100 MT waste disposal processing plant started
सराय स्थित नगर निगम का कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट सोमवार से शुरू हो गया। प्लांट की क्षमता 100 एमटी प्रतिदिन कूड़ा प्रोसेसिंग करने की है जबकि शहर से प्रतिदिन औसतन 180 एमटी कूड़ा एकत्र होता है। प्लांट के अलावा मोबाइल प्लांट से भी कूड़े का निदान किया जाएगा। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और मेयर अनीता शर्मा ने सोमवार को प्लांट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नगर निगम 60 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करता है। बाजार क्षेत्र से भी प्रतिदिन सुबह-शाम कूड़ा एकत्र किया जाता है। कूड़े को अलग-अलग छांटकर सराय स्थित प्लांट में प्रोसेसिंग की जाती है। प्लांट काफी समय से बंद पड़ा था। नगर निगम ने आयुषि हाइजीन एवं केयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्लांट संचालन का अनुबंध किया है। अनुबंधित कंपनी का खुद का मोबाइल प्लांट भी है। जिसमें कूड़े का वैज्ञानिक विधि से निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने प्लांट का शुभारंभ करते हुए कहा कि फरवरी तक हरिद्वार गार्बेज फ्री शहर बन जाएगा। इससे स्वच्छता रैंकिंग में हरिद्वार आगे बढ़ेगा। मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के मुताबिक हरिद्वार से रोजाना 180 एमटी कूड़ा निकलता है। प्लांट और मोबाइल प्लांट में कूड़े का निपटारा कर खाद एवं आरडीएफ बनाया जाएगा। प्रोसेसिंग के बाद अपशिष्ट से गड्ढों में भरान होगा। प्रोसेसिंग के बाद बनने वाली खाद को निगम बेचेगा और आरडीएफ की बिक्री करेगा। आरडीएफ सीमेंट में मिलाने के काम आता है और बरेली की एक कंपनी से अनुबंध हुआ है। दयानंद सरस्वती ने बताया कि हरिद्वार में छह जोन में कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए जा रहे हैं। इनमें कनखल, बैरागी कैंप, पंतद्वीप, भगत सिंह चौक, गुरुकुल के नजदीक और जगजीतपुर हैं। इनमें क्षेत्र का कूड़ा एकत्र होगा और वहां से प्लांट जाएगा। शहर को गार्बेज फ्री करने में नगर निगम का यह बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र से सम्मान दिया
जिलाधिकारी ने संजीव, काजल, राजू सत्यपाल को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया। प्रोसेसिंग प्लांट परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। इस दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम तनवीर सिंह मारवाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यदायी संस्था आयुषि हाइजिन एवं केयर प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर एवं अधिकारी व पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed