फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   10 rioters arrested from Ganga Ghats

गंगा घाटों से 10 हुड़दंगी गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 rioters arrested from Ganga Ghats
‘ऑपरेशन मर्यादा’ अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। हुड़दंगियों में स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने वाले 14 लोगों पर जुर्माना भी लगाया है। गंगाघाटों पर हुड़दंग मचाने वालों की धरपकड़ के लिए डीजीपी अशोक कुमार की ओर से ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राजेश शाह के मुताबिक मंगलवार को हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी व उनकी टीम ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत गंगाघाट पर हुड़दंग मचाने वाले 10 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में संजय कुमार निवासी नागलोई पश्चिम विहार दिल्ली, नंदकिशोर निवासी उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन पश्चिम विहार दिल्ली, नरेश कुमार निवासी सुल्तानपुरी नागलोई दिल्ली, शंकर निवासी जमावड़ा थाना सदर जिला हिसार हरियाणा, रिकी निवासी मानेसर हरियाणा, राजू निवासी जोगिया मंडी कोतवाली नगर हरिद्वार, तरुण निवासी उत्तम नगर दिल्ली, मोंटू निवासी करीमपुर बलिया उत्तर प्रदेश, दीपक निवासी रामगढ़ जिला बलिया उत्तर प्रदेश, विश्वजीत निवासी मकान नंबर 111 सेक्टर-73 गौतम बुद्धनगर उत्तर प्रदेश है। पुलिस ने गंगा घाटों पर प्लास्टिक की पॉलीथिन, कैन व बोतलें फेंकने वाले 14 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि हुड़दंग मचाने वाले 10 लोगों का धारा 151 में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed