फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ganga snan on akshaya tritiya

अक्षय तृतीया पर गंगा स्नान आज, पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 09 May 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 09 May 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
ganga snan on akshaya tritiya
गंगा स्नान

किए गए पुण्य और पाप दोनों को अक्षय रखने वाली अक्षय तृतीया का पर्व सोमवार को पड़ रहा है। हरिद्वार के गंगा तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा मैया में डुबकी लगाई। भगवान राम को जन्म देने वाली त्रेता युग का शुभारंभ अक्षय तृतीया को ही हुआ था।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया ऐसा पर्व है, जिस पर कोई भी मांगलिक कार्य बगैर सुझाए किया जा सकता है। शुक्रास्त होते हुए भी इस दिन देश में हजारों विवाह होंगे। यह ऐसा दिन है, जब पंडित से किसी मांगलिक कार्य की तिथि निकालवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन


यह दिन देव और पितृ दोनों संतुष्टि का दिन है। इस दिन विष्णु पूजन कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से देव और पितृ दोनों के ऋणों से मुक्ति मिलती है। यह पर्व स्वयं सिद्घ पर्व और मुहूर्त प्रदान करने वाला है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने वाले उनके लोक में निवास करने के अधिकारी बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर की पैडी प्रात:काल से गंगा स्नान प्रारंभ शुरू हो गया। श्रद्धालुओं का आगमन दो दिनों से लगातार हो रहा है। रविवार को बहुत भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंची।


अक्षय तृतीय राजस्थान का विशेष पर्व होने के कारण वहां से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ हैं। रविवार की शाम यात्रियों का आना निरंतर जारी है। इसी दिन गढ़वाल के पवित्र मंदिरों के कपाट खुलेंगे। चार धाम यात्रा भी तृतीया से प्रारंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed