फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Funeral from Vedic rituals

केदारनाथः वैदिक रीति रिवाजों से होगा अंतिम संस्कार

Sun, 30 Jun 2013 07:22 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
Funeral from Vedic rituals

हिंदू धर्म रीति रिवाज और पंरपराओं से समृद्घ है। धर्म की इन्ही परंपराओं के निर्वहन हेतु शांतिकुज हरिद्वार से एक दल केदारनाथ में आई आपदा में मारे गए लोगों का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने के लिए निकल गया है।

विज्ञापन


केदारघाटी में पड़े शवों को ढूंढने और वैदिक रीति रिवाज से उनके अंतिम संस्कार के लिए शांतिकुंज का 16 सदस्यीय दल रविवार को रवाना हुआ है। इस दल में शांतिकुंज एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के आठ-आठ युवा शामिल हैं। ये सभी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। प्रशासन की अपील पर यह दल केदारघाटी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


आपदा राहत कार्य के तहत शांतिकुंज के नौवें दल रविवार को डा. प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी ने तिलक कराके रवाना किया। दल को डा. चिन्मय पण्ड्या, डा. बृजमोहन गौड ने हरी झंडी दिखाई। यह दल जौलीग्रांट से प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये हेलीकाप्टर से केदारघाटी तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदिक रीति से होगी अंत्येष्टि
जहां केदारघाटी में 16 जून को हुई प्राकृतिक त्रासदी में असमय काल कलवित हुए श्रद्धालुओं के शव को निकालने का कार्य करेगा एवं उनका सामूहिक अंत्येष्ठि भी वैदिक रीति से करायेगा। इस हेतु पौरोहित्य से प्रशिक्षित स्वयंसेवक भी साथ हैं।
दल में चिकित्सक डा. प्राज्ञ भी शामिल हैं। जो स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों की चिकित्सकीय कार्य में सहायता करेंगे। दल अपने साथ रेस्क्यू का सारा सामान लेकर गया है।

शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि केदारघाटी में जहां-तहां लोगों के शव पड़े हैं, समय से उनकी अन्त्येष्टि नहीं होने से बीमारी फैलने का भय है। इस आशय को लेकर प्रशासन ने हमारी मदद मांगी है।


इसलिए हमने पौरोहित्य में प्रशिक्षित एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के युवाओं की 16 सदस्यीय टीम भेजने का साहसिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 दिनों से पड़े शवों को निकाल कर सामूहिक अंत्येष्टि का कार्य किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed