फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ex uttarakhand cm harish rawat allegation on BJP

जो कल तक थे आंख की किरकिरी, आज बने BJP का सहारा

Mon, 04 Apr 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Apr 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
ex uttarakhand cm harish rawat allegation on BJP
हरीश रावत और विजय बहुगुणा - फोटो : file photo

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के बागी विधायकों को आड़े हाथों लिया। रावत ने भाजपा को पहले अपने सीएम पद के दावेदारों के झगड़े को सुलझाने की सलाह दी।

विज्ञापन


रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भाजपा ने भ्रष्टतम मुख्यमंत्री करार दिया था और अब उन्हीं को अपनी गोद में बैठा लिया है। रावत ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में जुटे रहने का आरोप भी जड़ा। रावत ने यह भी आरोप जड़ा कि भाजपा राजभवन को भी दबाव में लेने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


बीजापुर स्थित अपने आवास पर सोमवार को मीडिया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा में तो एक मुख्यमंत्री पद के नौ दावेदार हैं। भाजपा ने पूर्व मंत्री अमृता रावत को लेकर भी उद्यान घोटाले का आरोप जड़ा था। वहीं अमृता रावत को भी भाजपा ने अपने पाले में खींच लिया है। हरक सिंह भी भाजपा के लिए किरकिरी थे। अब वहीं उनके प्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में जुटे रहने का आरोप जड़ा। रावत ने कहा कि भाजपा इन दिनों गांव-गांव गली-गली रुपयों के बोरे लेकर घूम रही है। भाजपा के नेता खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस के दो-चार विधायक उनके संपर्क में हैं। भाजपा के कई रष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसे शार्प शूटर इसी काम को अंजाम देने के लिए उत्तराखंड की गलियों की खाक छान रहे हैं।

रावत ने भाजपा पर राजभवन को भी दबाव में लेने का आरोप जड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर केंद्र की भाजपा सरकार की ओर दबाव बनाया जा रहा है। राज्यपाल को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। इससे लगातार इसकी पुष्टि हो रही है।

कोई सा भी हो दल, नहीं बढ़ा संख्याबल

ex uttarakhand cm harish rawat allegation on BJP
कांग्रेस के बागी विधायक - फोटो : amar ujala

विधायकों की सेंधमारी को लेकर फिलहाल दोनों मुख्य राजनीतिक दलों के दावों में दम नजर नहीं आ रहा है। जो स्थिति 18 मार्च को सरकार के खिलाफ वोटिंग करने के वक्त बनी थी, वह अभी भी बरकरार है। घटनाक्रम तो बहुत हुआ, लेकिन अंकगणित आज भी 18 मार्च वाला ही है। सरकार को जाना पड़ा, लेकिन किसी भी दल के संख्याबल में इजाफा नहीं हुआ। 

विगत 18 मार्च को राज्य की राजनीति में जो घमासान शुरू हुआ था, उठापटक तो बहुत हुई और सरकार भी चली गई, लेकिन अंकगणित के लिहाज यथास्थिति बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा था कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, लेकिन कांग्रेस अभी तक भाजपा के निलम्बित विधायक भीमलाल से आगे नहीं बढ़ सकी। कई बार कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी दावा किया कि भाजपा के विधायक कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिखा।

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी कई बार दावा किया कि आधा दर्जन कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं। स्थिति यहां भी कुछ ऐसी ही रही। कुल मिलाकर दोनों दलों में यथास्थिति बरकरार है। नेताओं के ये दावे भविष्य में झूठ साबित होंगे या सच, यह तो बाद में पता चलेगा, फिलहाल तो किसी के आगे बढ़ने की स्थिति पैदा होती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed