फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   everybody like uttarakhand police horse shaktimaan

देश से दुनिया तक सबका दुलारा बना पुलिस का 'शक्तिमान'

Tue, 22 Mar 2016 10:48 AM IST
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Mar 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
everybody like uttarakhand police horse shaktimaan
'शक्तिमान' के साथ डॉक्टर और पुलिस की टीम। - फोटो : file photo/AmarUjala

उत्तराखंड में सत्ता के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे शह और मात के खेल का हश्र कुछ भी हो, लेकिन 'शक्तिमान' (घोड़ा) प्रदेश की सियासत में यादगार बन गया है।

विज्ञापन


टांग कटने के बाद भले ही वह अपने करतब नहीं दिखा पाएगा, लेकिन वह पुलिस का हिस्सा बना रहेगा। भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में केस प्रापर्टी होने के कारण 'शक्तिमान' को अन्य घोड़ों की तरह पुलिस नीलाम नहीं कर पाएगी। हालांकि परेड में 'शक्तिमान' को पुलिस पेश कर सकेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस उम्र दराज अथवा चोटिल होने के बाद घोड़ों को फार्म हाउस मालिकों को नीलाम करती रही है। 'शक्तिमान' पहला खुशनसीब होगा, जिसे ताउम्र राज्य पुलिस का हिस्सा बनने का सौभाग्य हासिल होगा। नीलामी के बाद शौकीन लोग पुलिस के घोड़ों का प्रयोग सिर्फ नस्ल बदलने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल से पुलिस सेवा में अपने काम से विशेष पहचान बनाने वाले 'शक्तिमान' की 14 मार्च को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पाइप में टांग फंसने से हड्डी टूट गई। बेजुबान के साथ हुई इस घटना से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया।

विदेशियों की भी आंखों का तारा बना 'शक्तिमान'

everybody like uttarakhand police horse shaktimaan
पुलिस का घोड़ा 'शक्तिमान' - फोटो : file photo/amar ujala

भाजपा विधायक गणेश जोशी समेत दो कार्यकर्ताओं के जेल जाने के साथ ही कांग्रेस में बगावत हो गई और प्रदेश की रावत सरकार संकट में आ गई। पुलिस और सरकार ने घोड़े को बचाने के लिए मुंबई से लेकर अमेरिका तक से सर्जन बुलाए।

घोड़े की टांग तो नहीं बची, लेकिन आपरेशन से उसकी जिंदगी बचा ली गई। कल तक 'शक्तिमान' सिर्फ दून पुलिस का था, लेकिन अब वह देश के लोगों के साथ विदेशियों की भी आंखों का तारा बन गया है।

'शक्तिमान'​ का अलग बनाया रूम
पुलिस लाइन में 'शक्तिमान' को रखने के लिए अलग से कमरा बनाकर तैयार कर दिया गया है। कृत्रिम पैर लगने के बाद उसे नए कमरे में शिफ्ट किया जाएगा। सही उपचार के लिए उसे दूसरे घोड़ों से अलग रखा जाएगा। 

घास के लिए डाले टेंडर
एसएसपी आफिस में सोमवार को पुलिस के घोड़ों की घास के लिए टेंडर डाले गए। सीओ सदर तृप्ति भट्ट की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान ठेकेदार घास के नमूने लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed