फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   'Disaster Victim girl will marry'

उत्तराख्ांडः ‘आपदा पीड़ित लड़की से शादी करुंगा’

Sun, 30 Jun 2013 06:53 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
'Disaster Victim girl will marry'

‘कोई ऐसी आपदा पीड़ित लड़की के बारे में बता दीजिए, जिसके घर में कोई न बचा हो। मैं उससे शादी करुंगा।’ यह किसी अखबार का विज्ञापन नहीं है। पूना से अनुपम नाम के युवक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा कंट्रोल रूम में फोन करके अपनी संवेदनाएं जाहिर की।

विज्ञापन


उसने बताया कि वह घर का अकेला लड़का है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर आई आपदा से व्यथित है। विवाह करके वह किसी अनाथ लड़की को सहारा देना चाहता है। इसी तरह एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल की कि अगर कोई आपदा पीड़ित महिला उसके घर में काम करना चाहे तो वह नौकरी दे सकता है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में ज्यादा फोन आपदा पीड़ितों को मदद देने के इच्छुक लोगों के आए। जिन लोग आपदा में लापता लोगों की खोज-खबर से संबंधित 12 फोन आए। इनमें सबसे अधिक फोन महाराष्ट्र से आए हैं। इसके अलावा गुजरात और यूपी के जिलों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा पीड़ित पता चला तो पैसा लौटाया
उत्तरकाशी से आई आपदा पीड़ित माहेश्वरी देवी (76) को सीएमआई में सात हजार रुपए का बिल पकड़ा दिया गया। उन्हें दून अस्पताल से रिफर किया गया था। उनके फेफड़ों में पानी आ गया था। रोगी के भतीजे पंकज सेमवाल ने बताया कि आपदा पीड़ित का मामला होने पर अस्पताल प्रबंधन ने पैसे लौटा दिए। वह इलाज से संतुष्ट हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि आपदा पीड़ित मरीज से पैसा नहीं लिया जाएगा। अगर किसी ने ले लिया है तो प्रबंधन से वह बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed