फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   destruction in uttarakhand

यहां बिन आपदा के ही लुट गए लोग

Mon, 01 Jul 2013 11:14 AM IST
भुवन शाह
भुवन शाह Updated Mon, 01 Jul 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
destruction in uttarakhand

मुख्य बाजार स्थित एक होटल वर्कर आलोक सोया है, तभी बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ की ओर वाहन दौड़ने की आवाज सुनते ही वह चौकन्ना हो जाता है। होटल से बाहर आकर झांकता है, तो फिर वही वीरानगी, सन्नाटा।

विज्ञापन


यात्रा ठप होने से हो रहा नुकसान

यह सिर्फ आलोक के साथ ही नहीं, बल्कि बदरीनाथ यात्रा रूट पर कमोवेश सभी होटल, लॉज स्वामियों के साथ हो रहा है।
चारधाम यात्रा ठप होते देख व्यवसायियों ने अपने होटल, लॉज में बिजली, पानी के कनेक्शन कटवा दिए हैं। वर्करों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।

प्रकृति का कुचक्र

गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, मायपुर, गडोरा, पीपलकोटी, पाखी, हेलंग और जोशीमठ में होटल, लॉज और छोटी-बड़ी दुकानें ठप पड़ी हैं। बदरीनाथ यात्रा रूट पर शीतकाल (नवंबर से अप्रैल) में सन्नाटा छाया रहता है।
विज्ञापन


मई से अक्तूबर तक यात्रा की चहल-पहल में छह माह कब गुजर जाते, व्यापारियों को पता ही नहीं चलता है। लेकिन इस बार प्रकृति के कुचक्र ने ग्रामीणों को बेरोजगार बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की पल-पल की अपडेट

होटल मालिक देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीपलकोटी में आपदा से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यहां का व्यवसाय चारधाम यात्रा पर निर्भर रहता है। इस बार यात्रा एक माह भी नहीं चली।


बेरोजगार हो गए ग्रामीण
बैंक, बिजली, पानी, राशन का कर्जा इतना हो गया है कि चार साल के सीजन में भी नहीं कमाया जा सकता। सरकार को यात्रा रूटों पर आपदा को देखते हुए बिजली, पानी निशुल्क देनी चाहिए।

यात्रा ठप होने से कई ग्रामीण बेरोजगार हो गए हैं। यहां एक आइसक्रीम विक्रेता द्वारा महंगी आइसक्रीम खराब होने की डर से लोगों को निशुल्क दी जा रही है। कई होटल, लॉज बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed