{"_id":"5721c3414f1c1b703fa918f9","slug":"dehradun-footballer-in-second-phase-of-football-world-cup-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप चयन के दूसरे चरण में दून के ये होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप चयन के दूसरे चरण में दून के ये होनहार
आशीष डोभाल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल
- फोटो : demo pic
देश में पहली बार होने जा रहे फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया में दून के चार खिलाड़ी दूसरे चरण में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
फुटबॉल विश्व कप के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से देशभर में ट्रायल चल रहे हैं। नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पिछले कुछ दिनों से खिलाड़ियों का कैंप चल रहा था। इसमें देशभर से 85 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
24 अप्रैल को ट्रायल में दूसरे चरण के लिए दून स्थित महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के गोलकीपर विवेक नेगी के अलावा इसी कॉलेज के कौशल सिंह महर और सचिन पंवार का चयन हुआ। इनके अलावा दून निवासी तुषार नेगी भी दूसरे चरण में पहुंचने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
अगले चरण के लिए सभी खिलाड़ी बुधवार को गोवा पहुंच गए। स्पोर्ट्स कालेज के तीनों खिलाड़ियों ने बताया कि उनके दो मैच होने हैं। इसके बाद वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन होगा।